शहर की जानी मानी संगीत की संस्था कराओके क्लब देवास ने धूमधाम से मनाया अपने सभी सुरीले साथियों के साथ सुरीला स्नेह सम्मेलन।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के वरिष्ठ एवम् कराओके क्लब देवास के प्रमुख अजय सोलंकी गुरूजी ने बताया की उक्त कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सुरीले गीतो की शानदार प्रस्तुतियां क्लब के साथियों ने दी जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए और अपने आप को झूमने से नही रोक पाए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा से हुई,तत्पश्चात मास्टर वेदांत सिंह बेस के द्वारा शानदार प्रस्तुति ,आरंभ है प्रचंड है, से की गई जिसे श्रोतागण ने खूब सराहा उसके बाद क्रमशः सुनील मालवीय,पत्रकार खुमान सिंह बैंस,वरिष्ठ पत्रकार मोहन वर्मा जी,अजय अर्थ,विवेक धवले,पूजा साहू, डॉ शेफलिका कार्णिक,सुरेंद्र पांडे,नवीन पुरोहित,जिनेन्द्र सिंह पंवार,अनिल जैन,प्रविणराज सहगल,गिरीश जाधव,राजेंद्र वर्मा, प्रकाश शर्मा,धर्मेंद्र रेनीवाल,जितेंद्र पंवार,प्रवीण सिंह चौहान,रोहित लावरे, सोना लावरे आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सुरीली प्रस्तुतियां पेश की।कराओके क्लब का ये प्रोग्राम हर माह होता है जिसका उद्देश्य नए एवम शौकिया गायकों को मंच प्रदान करना है एवम् उनकी गायिकी में निरंतर निखार लाना।कार्यक्रम का शानदार संचालन अजय सोलंकी गुरूजी ने किया एवम् आभार डॉ शेफलिका कार्णिक ने माना।