फर्ऩीचर पाकर खिले बच्चों व स्कूल स्टॉफ के चेहरे – नेवरी बोडानी स्कूल में अब कोई भी बच्चा ज़मीन पर बैठकर नही पढ़ेगा


देवास।
 एक्ट-ईव एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में ज़मीन पर बैठकर पढ़ने वाले बच्चों को समाजसेवियों की सहायता से फर्नीचर उपलब्ध करवाने के अपने प्रोजेक्ट के तहत आज सन फार्मा उद्योग की मदद से नेवरी बोडानी स्कूल में 30 सेट फर्नीचर की सौगात दी जिसे पाकर बच्चों के साथ स्कूल स्टाफ के चेहरे भी खिल उठे।
      एक्ट-ईव फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहन वर्मा तथा सन फार्मा उद्योग के विवेक भार्गव ने बताया जिलाधीश ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार पांच स्कूलों को तकरीबन चार लाख सत्तर हजार कीमत के 160 सेट फर्नीचर दिए जा रहे है । नेवरी बोडानी स्कूल में आज दिए गए 30 सेट के पूर्व जवाहर नगर,नागुखेड़ी,रूपाखेड़ी में 80 सेट दिए जा चुके है।अगली कड़ी में 50 सेट एक ऐसे स्कूल में दिए जाएंगे जहां 425 से अधिक बच्चे ज़मीन पर बैठकर पढ़ाई करते है।
संस्था सचिव किशोर असनानी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में अतिथि रूप में सन फार्मा के विवेक भार्गव, प्रवीण रघुवंशी,शिक्षा विभाग के अजय सोलंकी,शिक्षाविद विजय श्रीवास्तव,पूर्व सरपंच राजेन्द्रसिंह,पूर्व प्रधानाचार्य भंवरसिंह सोलंकी,स्कूल प्राचार्या आरती शुक्ला व एक्ट-ईव फाउंडेशन अध्यक्ष मोहन वर्मा उपस्थित थे। अतिथियों को संस्था द्वारा सम्मान पत्र व स्मृतिचिन्ह भी भेंट किये गए ।
    उल्लेखनीय है कि संस्था एक्ट-ईव द्वारा अब तक 19 स्कूलों में 17 लाख कीमत के 550 से अधिक फर्ऩीचर सेट उपलब्ध करवाए जा चुके है जिनका लाभ 1700 से अधिक बच्चे ले पा रहे है। संचालन निशा चौहान व किशोर असनानी ने किया। कार्यक्रम में योगेंद्रसिंह चावड़ा, मुकेश तिवारी, संतोष विजयवर्गीय, किशोर कनासे, अमल बेरा,आलेख वर्मा, इसाक भाई, स्मिता चावड़ा, कोकिला बेरा,मनीषा असनानी,  श्रीमती बापट, रीना पटेल, सीमा पवार, अंजना आर्या, रश्मि श्रीवास्तव, राकेश मुजाल्दा, प्रगति भटवडेकर,मौर्या सर, शुक्ला सर सहित अनेक ग्रामवासी भी उपस्थित थे। आभार प्रगति भटवडेकर ने माना।