वॉटर वुमन शिप्रा ने किया शंकरगढ़ पर मानसून महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण

वॉटर वुमन शिप्रा ने किया शंकरगढ़ पर मानसून महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण
देवास। पंचतत्व संस्था की संस्थापक वॉटर वूमेन शिप्रा शंकरगढ़ पर्वत पर इस वर्ष लगाये जाने वाले एक लाख पौधों की कार्ययोजना बनाने पहुँची शंकरगढ़ जहां ग्रीन आर्मी के साथ मिलकर उन्होंने विस्तार से चर्चा की। पंचतत्व फाउंडेशन द्वारा वन मंडल देवास और स्थानीय संस्था ग्रीन आर्मी के सहयोग से लगातार पौधरोपण और संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। ग्रीन आर्मी द्वारा प्रति रविवार स्थानीय लोगों को वृक्ष संरक्षण गतिविधियों से जोड़ने के लिए पौधों को पानी पिलाने, बीज एकत्रीकरण और श्रमदान के लिए प्रेरित किया जाता है।  पंचतत्व फाउंडेशन द्वारा आगामी मानसून और पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृहद स्तर पर पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों संचालित की जायेगी। पौधारोपण की सुगमता हेतु आवश्यक संसाधन और वातावरण के लिए वाटर वूमेन शिप्रा ने सभी से चर्चा कर मार्गदर्शन प्रदान किया। इस वर्ष एक लाख पौधों से शंकरगढ़ को संवारने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को कई भागो में बाँटा गया है। बीज, कलम,पौधे सभी से शंकरगढ़ को सजाया जाएगा। वॉटर वुमन ने सभी पंचतत्व साधको से निवेदन किया कि शंकरगढ़ पर गतिविधियां तेज़ की जाएँ। इस अवसर पर ग्रीन आर्मी से धर्मेंद्र राठौर, समरजीत सिंह जाधव, चेतन जैन, यश पांचाल, भगवान सिंह कछावा आदि उपस्थित रहे।