देवास- पुलिस अधीक्षक देवास सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में गुमे हुये कुल 35 मोबाइल कीमती करीब 07 लाख रूपये के खोजे जाकर सायबर सेल देवास द्वारा मोबाइल के वास्तविक स्वामी को दिये जा रहे है गुमे हुये मोबाइलो को अपने घर में पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे देवास पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को लगातार मोबाइल गुमने संबधी आवेदन पत्र प्राप्त हुये थे। जिन पर कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा सायबर सेल देवास को गम हुये मोबाइलो को खोजने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशानुसार सायबर सेल देवास द्वारा गुमे हुये कुल 35 मोबाइल जिनकी कीमती करीब 07 लाख रूपये के है। सायबर सेल देवास द्वारा मोबाइल खोजकर सबंधित मोबाइल स्वामियों को वितरित किये जा चुके है सायबर सेल देवास द्वारा लगातार गुमे हुये मोबाइलो को खोजा जाकर वास्तविक स्वामियों को पहुँचाये जा रहे है। 35 मोबाइल खोजे जाने पर पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा मोबाइल के आवेदको को सुपूर्द किए गए मोबाईल मिलने से आवेदकों के चेहरे पर खुशी नजर आई एवं पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

