राजनीति में सुचिता और ईमानदारी आज भी कायम है, पीढ़ियों तक समाजसेवा और ईमानदारी का पर्याय बने राजनीति के संत पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी जी के पुत्र पूर्व मंत्री श्री दीपक जोशी जी ने अपने पिता के चित्र को लेकर आज भोपाल कांग्रेस भवन पहुंचे। शिष्टाचार की नई इबारत लिखने श्री दीपक जोशी जी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी सहित मप्र कांग्रेस व देवास कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे। आज प्रात: खेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन कर भोपाल के लिए अपने समर्थको के साथ सादगी पूर्वक कांग्रेस के हुए दीपक जोशी जी। संपूर्ण कांग्रेस परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। स्वागत वंदन अभिनंदन

