बूथ विजय संकल्प अभियान के अन्तर्गत राऊ आकांक्षी विधानसभा क्षेत्र के गुरुगोविन्दसिंह मण्डल के बिजलपुर सेक्टर एवं कैलाश पाटीदार मण्डल का सनावदिया में हुवा कलस्टर सम्मेलन

बूथ विजय संकल्प अभियान बूथ जीता चुनाव जीता मिशन 2023 को सफ़ल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता यह आव्हान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं म. पाठ्य पुस्तक निगम पूर्व अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव ने किया

राऊ l इन्दौर जिले की राऊ आकांक्षी विधानसभा क्षेत्र के गुरुगोविन्दसिंह मण्डल के अंतर्गत बिजलपुर सेक्टर में भाजपा संगठन की योजनानुसार बूथ विजय संकल्प अभियान की बूथ जीता ,चुनाव जीता की विशाल कलस्टर बैठक सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन-अर्चन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कलस्टर सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन में मुख़्य अतिथि के रूप में उपस्थित म. प्र. पाठ्य पुस्तक निगम पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य श्री रायसिंह जी सेंधव ने कार्यकर्ताओ को अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा की संगठन के कार्यकर्ताओं में अनुशासन और संस्कार देखा जाता है l कार्यकर्ताओं के समर्पण के कारण ही प्रदेश एवं केंद्र में भाजपा की सरकार है। ऐसे कार्यकर्ताओं को मैं कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं। रायसिंह सेंधव ने कहा कि संगठन की योजनानुसार बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत बूथ जीता-चुनाव जीता कार्ययोजना में प्रत्येक कार्यकर्ता तन-मन से जुट जाएं। श्री सेंधव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के बूथ को मजबूत कर मिशन 2023 में राऊ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें । कलस्टर सम्मेलन मे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जी जिराती, इन्दौर विकास प्राधिकरण पूर्व अध्यक्ष श्री मधु जी वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रवि जी रावलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कैलाश जी शर्मा, सहित वरिष्ठ भाजपा नेतागण उपस्थित थे l इसी प्रकार से राऊ आकांक्षी विधानसभा क्षेत्र के कैलाश पाटीदार मण्डल के अंतर्गत सनावदिया में कलस्टर सम्मेलन हुवा l यहा अतिथियों ने पण्डित दिनदयाल जी उपाध्याय एवं डा. श्यामाप्रसाद जी मुख़र्जी के चित्र का पूजन-अर्चन, माल्यर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कलस्टर सम्मेलन का शुभारंभ किया l इस अवसर पर म. प्र. पाठ्य पुस्तक निगम पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य श्री रायसिंह जी सेंधव ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आप जैसे देवतुल्य व समर्पित कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के बूथ को मजबूत करने के साथ मिशन 2023 को सफ़ल बनाने हेतु जुट जाए । आपके कारण ही आज भाजपा संगठन राष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है। रायसिंह सेंधव ने बूथ विजय संकल्प अभियान के एक-एक बिंदू पर चर्चा कर भाजपा कार्यकर्ताओं को विस्तार से समझाया l कलस्टर सम्मेलन में इन्दौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री मधु जी वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रवि जी रावलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कैलाश जी शर्मा ,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विलास जी पटेल सहित वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे l