कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सम्पूर्ण व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टोंकखुर्द में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर डॉ. मयंक, डॉ प्रियंका का एक-एक माह वेतन एवं स्टोर कीपर अशोक कामदार का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश
‘’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ में आयोजित शिविरों का निरीक्षण कर कलेक्टर श्री गुप्ता ने हितग्राहियों को दिए प्रमाण-पत्र
देवास 17 मई 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 18 मई को सोनकच्छ में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सम्पूर्ण व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते कर लें। कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की करें। पार्किग की सम्पूर्ण व्यवस्था करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, एएसपी श्री मंजीत सिंह चावला, एसडीएम सोनकच्छ श्री संदीप शिवा, सहायक कलेक्टर श्री टी प्रतीक राव सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने टोंकखुर्द में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टोंकखुर्द का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर डॉ. मयंक खोडे, डॉ प्रियंका सकरगाय का एक-एक माह वेतन का काटने के निर्देश एवं स्टोर कीपर अशोक कामदार का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने टोंकखुर्द तहसील की ग्राम पंचायत चिडावद, टोककला में ‘’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ के द्वितीय चरण अंतर्गत आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। ‘’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ में आयोजित शिविरों में हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने चौबाराधीरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। ‘’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ में आयोजित किये शिविर का निरीक्षण कर हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि ‘’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ में अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर आवेदनों का निराकरण करे। ‘’मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा चिन्हीत सेवाओं का लाभ दिये जाने के लिये वार्डवार शिविर आयोजित करें।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश भर में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण चलाया जा रहा है। अभियान में वार्ड एवं ग्राम पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में नागरिकों को 15 विभागों की 68 सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है।

