सुनील योगी
बागली- पत्रकारों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के लिए संघर्षरत अखिल भारतीय संगठन “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट “राष्ट्रीय संगठन महासचिव मुम्बई महाराष्ट्र निवासी विचारक, द्विभाषी लेखिका, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ब्लाॅगर, स्तंभकार, सामाजिक कार्यकर्ता, मानवता की प्रवर्तक और बेस्ट सेलिंग अंग्रेजी कृति की लेखिका श्रीमती शशि दीप को कोटा राजस्थान की संगम अकादमी एवं पब्लिकेशन द्वारा हिंदी भाषा ,साहित्य के प्रचार प्रसार, उत्थान और साहित्यसेवा के अमूल्य योगदान के लिए वर्ष 2023का सर्वश्रेष्ठ सम्मान” संगम साहित्य सेवा सम्मान 2023″से नवाजा गया है। संस्था के संस्थापक श्री ओम प्रकाश लववंशी द्वारा इस आशय की जानकारी दी। शशि दीप के सम्मानित होने पर प्रेस क्लब वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश सचिव सुनील योगी देवास प्रेस क्लब के दिलीप मिश्रा राजेंद्र पवार खुमान सिंह बेस बागली प्रेस क्लब के हीरा लाल गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, आदि ने बधाई देते हुए हर्ष जताया है

