देवास। हिन्दू उत्सव समिति एवं महाराणा प्रताप सेना द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस अवसर पर महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में घुड़दौड़ प्रतियोगिता किया जा रहा है। समिति के धर्मेन्द्रसिंह बैस एवं विशाल रघुवंशी (चिंटू) ने बताया कि संवरक्षक विधायक गायत्रीराजे पवार एवं संयोजक ठाकुर राजेन्द्र सिंह बैस के मार्गदर्शन में हल्दीघाटी युद्ध में भारत की आन-बान-शान के प्रतीक महान साहसी एवं फुर्तीले घोड़े चेतक को समर्पित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भोपाल बायपास सेंटर इंडिया स्कूल के सामने 27 मई को शाम 3.30 बजे से प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार विजय पंडित, द्वितीय पुरूस्कार नवीन सोलंकी, तृतीय पुरूस्कार पार्षद गणेश पटेल एवं सभी प्रतिभागियों को शील्ड पटलावदा सरपंच वीरेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा विजेताओं को भेंट की जाएगी। समिति के सौदान सिंह राजपूत, अमृत सिंह राजपूत, नीतिन जलोदिया आदि ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

