समर्पित कर्तव्यपालन से सेवा मे सक्रिय सोनकच्छ के एसडीएम संदीप शिवा

देवास । (खुमानसिंह बैस)सुन्दर,सुगन्धित, सुमन व्यवहार… कंचन और चंदन आपके संस्कार… समाज और राष्ट्र प्रगति के सकारात्मक विचार…समर्पित कर्तव्यपालन आपकी लोकप्रियता का आधार… सक्रियता से सफलताओं का विस्तार…चमत्कारी व्यक्तित्व , योग्यताओं का सार… सोनकच्छ के युवा एसडीएम संदीप शिवा की प्रशासनिक सेवा मे साकार…
सोनकच्छ अनुविभागीय अधिकारी संदीप शिवा ने अपनी योग्यताओं को प्रमाणित कर यह संदेश दीया है कि
अगर एक बार कोई लक्ष्य निर्धारित कर लिया जाए और उस को प्राप्त करने का संकल्प शक्तिशाली हो तो सफलता निश्चित ही स्वागत् ,,अभिनंदन करती है । देवास जिले के सोनकच्छ मे एसडीएम के पद पर कार्यरत संदीप शिवा ने कम समय में अपने समर्थित परिश्रम से अपनी विशेष पहचान बनाई है। सोनकच्छ मे सरल और सफल अधिकारी के रुप मे आपकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता की सुगंध का विस्तार जारी है ,
समर्पित कर्तव्यपालन और सभी का आदर,सम्मान आपके भी सम्मान का प्रमुख कारण हैं ।युवा एसडीएम की सक्रियता सेवा को ही समर्पित नजर आती है ।सोनकच्छ के पत्रकारों सहित पत्रकार इकबाल शेख और एसडीएम संदीप शिवा से मुलाकात करनेवाले ग्रामीण महिला पुरुषों ने आपके सकारात्मक और न्यायपूर्ण सहयोग की जमकर प्रशंसा भी की । प्रशासनिक सेवा मे आपका भविष्य उज्ज्वल और स्वर्णिम है ।