देवास | बिजली विभाग द्वारा मेटेनेंस के नाम पर घंटो बिजली गुल की जाती है लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है| जी हां हम बात कर रहे है ग्राम खटाम्बा की जहां पर कुछ समय पूर्व कृषि लाइन का तार टूट जाने पर ग्रामीणों ने शिकायत की थी जिस पर आउटसोर्स के कुछ कर्मचारी ने आ कर तार तो जोड़ दिया लेकिन ये भूल गए या जान बूझकर तार को पेड़ की डाली के उपर से बांध दिया ताकि नीचे न लटके| अभी जिस प्रकार से प्रतिदिन बारिश आंधी चल रही है उससे तार फिर से गिरने और पेड़ में करंट फैलने का डर बना हुआ है पेड़ के नीचे पास ही के घर के पशु बंधे एवं छोटे बच्चे भी खेलते है जिससे जान मॉल के नुकसान की संभावना बनी रहती है | जिम्मेदारो को कई बार कॉल करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है | ग्राम के लाइनमैन को कॉल करके सूचना देने पर आउटसोर्स कर्मचारी से कांफ्रेंस पर बात कराने एवं भेजने का कहा जाता है इसे में अगर किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान होता है तो कोन जिम्मेदारी लेगा बिजली विभाग या लाइनमैन या आउटसोर्स कर्मचारी के उपर ठीकरा फोड़ दिया जाएगा |

