उत्तराखंड चार धाम यात्रा गए यात्रियों का घर जाकर कासम अली ने किया स्वागत


बागली – सांप्रदायिक सौहार्दता का उदाहरण बागली में देखने में आ रहा है हाल ही में व्यापारी मोहम्मद बादशाह धार्मिक यात्रा पर इराक गए थे उनके आगमन पर तमाम हिंदू भाइयों ने उनका स्वागत किया कुछ दिनों बाद ही कपड़ा व्यापारी विष्णु गुप्ता अपने परिवार सहित उत्तराखंड चार धाम यात्रा करने गए उनके आगमन का समाचार मिलते ही सेवानिवृत्त वन विभाग कर्मचारी कासम अली पुष्पहार एवं मिठाई लेकर उनके घर पहुंचे और सभी तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया। यह सौहार्दता बागली में अक्सर देखने को मिलता है। गुप्ता परिवार के युवा तीर्थयात्री पियूष गुप्ता ने बताया कि जब इस प्रकार का स्वागत अभिनंदन बागली वासियों द्वारा कर दिया जाता है तो उनकी तीर्थ यात्रा सफल हो जाती है और थकान मिट जाती है।