एफ आई आर दर्ज करने को लेकर चक्काजाम कर रहे लोगों को न्यायिक समझाईस के बाद हटे

साप्ताहिक चलता चक्र की रिपोर्ट

करें कौन भरे कौन वाली कहावत यहां देखने को मिली। टी आई का कहना था मामले की ठीक से जांच पड़ताल हो जाने दे एफ आई आर हो जायेगी। किन्तु भारी भीड़ उनकी बात समझने को तैयार नहीं थी बड़ी मुश्किल से बात समझ में आई तब कहीं जाकर सड़क से लोग हटे।

प्राप्त समाचारों में कन्नौद विद्युत विभाग का एक कर्मचारी विद्युत पोल पर लाइन बंद कराकर कार्य कर रहा था कि विजली चालु कर दी गई जिससे वह झुलसकर नीचे गिर गया ।विजली कर्मचारी आदर्श दीक्षित बताया गया पहले कन्नौद चिकित्सालय में स्ट्रेचर को लेकर गहमा गहमी हुआ बताया जाता है सिबिल चिकित्सालय में मात्र दो स्ट्रेचर ही है दोनों पर कुसमान्या क्षैत्र में मोटरसाइकिल से दुर्घटना पर दो व्यक्ति थे इस कारण चिकित्सालय में स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं थे इस बिवाद के चलते चक्काजाम का प्रयास किया गया फिर एफ आई आर दर्ज करने को लेकर चक्काजाम करने लगे टी आइ आज सतबास थाना अंतर्गत गोला गुठान में हुए विवाद में गये हुए थे और कन्नौद थाने पर दो घटना हो गई पहली मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो की मौत हो गई तो दुसरा मामला विद्युत विभाग के कर्मचारी की दुर्घटना में मौत हो गई तत्काल कन्नौद आये और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस की सामाजिक लोगों ने मदद कर सही स्थिति का काम किया जब जाकर स्थिति सभंल सकी।मृतक आदर्श का कन्नौद मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से किया।मामले की छानवीन स्वयं थानापृभारी शिवमूरत यादव कर रहे हैं।