कन्नौद रिपोर्टर
पुलिस पर उठते सबालिया पृश्न पर पुलिस ने एक सार्थक पहल शुरू की है । इस पहल में चौराहों पर सार्वजनिक रूप से पुलिस अधिकारियों को जनमानस के बीच जाकर पुलिस और जनमानस के बीच होती दुरी को कम करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास की नींव रखने की सार्थक पहल है।इसके अन्तर्गत बुधवार को कन्नौद थाना प्रभारी श्री शिवमूरत यादव ने जनता के बीच जाकर सरल भाषा में अपने मौलिक अधिकारों के साथ जनमानस को वीर अभिमन्यु की तरह बनने का आगाज किया। गुनाहगारों को गुनाह की सजा के लिए मानसिक रूप से अपने आपको तैयार रहकर आगे आकर मदद करना चाहिए।आपकी हिम्मत और हौसला गुनाहगार को सजा तक पहुंचा सकता है ।चुप रहकर समाज में व्याप्त विकृतियां हम दुर नहीं कर सकते इसके लिए हम जागरूक बनकर समाज को स्वच्छ समाज बना सकते हैं।इसके लिए हर क्षण हम जाग्रत रहे यही हमारा मूल उद्देश्य है।हमारी माता वहनो की रक्षा,माता वहनो को अपने स्वाभिमान को बनाये रखने के लिए आप हम उनके अन्दर के भय को दुर कर समाज के साथ चलने का हौसला दे।जिससे कि आज के परिवेश में जो स्थिति निर्मित हुई है उससे हमारी माता वहनो मैं आत्मविश्वास जागे और खुलकर समाज उत्थान में अपनी सहभागिता निश्चित करें।

