देवास बस स्टेण्ड पर गरम-मसाला होटल के देह व्यपार को पुलिस ने किया सार्वजनिक (एक दर्जन से अधिक युवक-युवतियां धराए)

देवास ।(खुमान सिंह बैस)देवास शहर के बीच अवैध देह व्यपार का अड्डा संचालित करने वाले दलाल ,?जिम्मेदारों को हरी पत्तियां खिलाकर अपना कारोबार आसानी से चला रहे थे । पत्रकारों द्वारा खबर प्रकाशन और प्रसारण के बावजूद यहां नेता और पुलिस के चर्चित सहयोग से धंधा चलता रहा । गरम-मसाला छाप इस अड्डे पर युवक-युवतियां का आनाजाना लगातार बढ़ने सहित रसूलपुर का देहव्यपार अड्डा बंद होने से यहां की ग्राहकी बढ़ गई । मंगलवार को अजाक थानाप्रभारी और डीएसपी संजय शर्मा ने यहां सहयोगियों के साथ छापामार कर एक दर्शन से अधिक युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है । देवास के बस स्टेण्ड क्षेत्र मे गरम-मसाला छाप देह व्यपार को भी राजनीतिक संरक्षण और पुलिस सहयोग प्रचारित किया जा रहा था ।यातायात थाने के पीछे और बस स्टेण्ड पुलिस चौकी से पच्चीस फीट पर संचालित कोतवाली क्षेत्र मे देह व्यपार का यह अड्डा बड़ी आसानी और निडरता से संचालित किया जा रहा था । श्रद्धा की नगरी देवास मे देह व्यापार अच्छा संकेत नही है । प्रगति,विकास और सौन्दर्यीकरण के बीच देह व्यपार पुलिस के साथ जनप्रतिनिधियों पर भी प्रश्नचिन्ह है?।देहव्यपार के केन्द्र प्रिंस होटल पर बुलडोजर चलाने के बाद क्या यही कार्रवाई बस स्टेण्ड के अड्डा मालिक और संचालक पर भी होगी? यह चर्चा शहर मे जारी है ।एक वर्ष से अधिक समय से संचालित इस अड्डे को फिलहाल सील कर दिया गया है और सब कुछ स्पष्ट होने के बावजूद अब जांच की जाएगी कि अड्डा कब से संचालित था?,इसका मालिक और संचालक कौन है?,प्रकरण किस तरह दर्ज होगा?क्योंकि अभी जांच की जा रही है ।