कांटाफोड़ जिला कलेक्टर के निर्देश पर सतबास तहसीलदार ने मौके पर जाकर मुक्ति धाम की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए दबंग से कहा उसने तहसीलदार के समक्ष पूरा अतिक्रमण हटाने की बात कही किन्तु जैसे ही तहसीलदार गये दमंग ने लोहे के गेट के लिए नये सिरे से पिल्लरों का निर्माण कर मजबूत कर दिया जिससे ग्राम वासियों को परेशानी हो रही है विगत दिनों शनिवार को एक की मृत्यु हो गई जिसको विवाद के चलते नर्मदा नदी पर लेजाकर अंतिम संस्कार किया गया। कभी भी ग्राम में इस बात को लेकर गंभीर विवाद बन सकता है। जिला कलेक्टर को इस मामले में अनेक बार अवगत करवाया गया उन्होंने हर बार तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए किन्तु नीचे के अधिकारियों की लाल फिता शाही से मामला उलझता जा रहा है क्या जिला कलेक्टर पुनः अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देश देकर पुलिस फोर्स के साथ पूरी पौने दो एकड़ भूमि अतिक्रमण से मुक्त करने के निर्देश देंगे।

