हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने के विषय पर होली ट्रिनिटी स्कूल विजय नगर के प्रिंसिपल से मिले -शिवसेना उद्धव बालासाहेब प्रतिनिधिमंडल

होली के स्कूल के प्रिंसिपल के माध्यम से भरी सभा में बच्चों को तिलक लगाने एवं हाथ में आस्था का डोरा बांधने से मना किया गया इस विषय की जानकारी बच्चों के माता-पिता एवं बच्चों द्वारा शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा को दी गई उसी विषय को लेकर आज शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित शर्मा जिला अध्यक्ष नितिन राज वर्मा एवं प्रतिनिधिमंडल वहां के प्रिंसिपल से मिले एवं उन्हें हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने के विषय समझाइश दी गई बच्चे द्वारा तिलक लगाना एवं डोरा बांधना आस्था का प्रतीक एवं उनके धर्म की पहचान है जिसे किसी विद्यालय के मैनेजमेंट द्वारा मना नहीं किया जा सकता बच्चे अपनी पूरी गणवेश में आते हैं जो कि विद्यालय मांगता है इसके अलावा उन पर किसी प्रकार की रोकथाम करके मैनेजमेंट हिंदू आस्था को ठेस नहीं पहुंचा सकता आगे से अगर इस तरह की घटना स्कूल मैनेजमेंट द्वारा की गई तो शिवसेना देवास स्कूल पर प्रतिबंध लगाने की मांग शिक्षा मंत्री से करेगी एवं हिंदुओं के परिवार से अपील करेगी कि बच्चों को इस विद्यालय में ना पहुंचाएं || उक्त जानकारी शिवसेना प्रचार प्रसार प्रमुख रत्नेश गुप्ता ने दी