सेवानिवृत्त शिक्षक ने छात्राओं को पढ़ाई के लिए दिया स्मार्ट टीवी


बागली – सावन के पवित्र माह में वैसे भी दान करना पुण्य का काम है। बागली संकुल के वरिष्ठ शिक्षक देवदत्त दुबे 30 जुलाई को शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त दिवस को यादगार बनाने के लिए उन्होंने अपनी तरफ से कन्या हाई स्कूल बागली में स्मार्ट टीवी दान करके एक मिसाल कायम की है। देवदत्त दुबे संकुल प्रभारी वासुदेव जोशी शिक्षिका निशा योगी लता वर्मा शिक्षक महेश गोस्वामी मनोहर मान धनिया सरोज जोहरी सहित अन्य स्टाफ के साथियों के सामने छात्राओं को उच्च एवं आधुनिक हाईटेक शिक्षा के लिए स्मार्ट टीवी दीया स्कूल परिवार की ओर से देवदत्त दुबे का अभिनंदन किया गया।