लघु उद्योग भारती देवास ईकाई की साधारण सभा संपन्न


देवास। लघु उद्योग भारती उद्योग देवास इकाई का साधारण सभा का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआइसी के प्रबंधक मंगल रेकवाल,संघ से अजय गुप्ता, संभाग सचिव अतीत अग्रवाल, राजेश गर्ग थे। साथ ही क्यूसीआई दिल्ली के आदित्य सहगल, एमएसएमई  इंदौर के  तिरके जी और केस्पर ग्रुप की टीम ने लीन मैनेजमेंट सिस्टम पर जानकारी दी। अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने ईकाई की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला जैसे उत्पाद समूह, ग्राम शिल्पी, स्किल डेवलपमेंट एवं क्लस्टर की जानकारी दी। अजय गुप्ता ने संगठन का महत्व बताते हुए कहा कि संघ और संघ के विभिन्न अनुषांगिक संगठन हमेशा राष्ट्रहित की भावना के साथ काम करते हैं। सतीश मुकाती ने लघु उद्योग भारती के राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। अतीत अग्रवाल ने संगठन को आगे बढ़ाने और मिलकर कार्य करने के सुझाव दिए। साथ ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जो इस प्रकार है  प्रतीक गुप्ता अध्यक्ष, विजेंद्र उपाध्याय सचिव, जितेंद्र जायसवाल कोषाध्यक्ष, भरत चौधरी उपाध्यक्ष, विनय कावले उपाध्यक्ष, नितिन सोनी सह सचिव, विशाल जैन सह कोषाध्यक्ष, संजय कारपेंटर मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही समीर मूंदड़ा राष्ट्रीय सचिव, सतीश मुकाती पूर्व प्रांत अध्यक्ष, नरेंद्र मूंदड़ा पूर्व अध्यक्ष, संजय तलाटी पूर्व अध्यक्ष,किशोर राजपूत, सुभाष शिंदे, हरीश जैन, प्रबल जाधव उद्योग हित कार्य संयोजक, मुकेश वर्मा,अमित पिठवे ग्राम शिल्पी संयोजक,निशांत अग्रवाल, हर्षित अरोरा, चिरंजीव शर्मा, तरुण जायसवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। संचालन जितेंद्र जायसवाल ने किया तथा आभार विजेन्द्र उपाध्याय ने माना।