पिकनिक स्थल बना बरझाई घाट सुनील योगी


बागली – बारिश का मौसम चरम पर है। और हरियाली पूरे जोश में। ऐसे में बागली के आसपास आधा दर्जन स्थान पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहे हैं। रविवार छुट्टी के दिन इन स्थानों पर बच्चों सहित परिवारों की भीड़ देखी गई। जटाशंकर, चंद्र केश्वर, कोटरा किला, बरझाई घाट, बोरी घाट, एवं भेसुडा पर्वत, इन स्थानों पर बाहर से आए पर्यटकों की चहल-पहल देखी गई विशेष कर बरझाई घाट पर प्राकृतिक रूप से चल रहे झरनों के आसपास इनकी संख्या अधिक मात्रा में देखी गई। पिकनिक स्पॉट बना सिपाही खोदरा वाला झरना यहां पर्यटक जान जोखिम में डालकर नीचे की ओर बच्चों सहित झरने की और पहुंचते नजर आए और कल कल बहते पानी का आनंद लिया वही कोटला किला में भी 100 फीट ऊपर से गिरते झरने का लुफ्त नटनी खो नामक स्थान पर खड़े रहकर उठाया, बरझाई में पंचायत भवन के पास बने कुंड और घाट पर देर शाम तक पर्यटक रुके रहे। इन सब के मद्देनजर कई स्थानों पर गरम भुट्टे की दुकानें लग गई जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिला।