देवास। सामाजिक व सांस्कृतिक जगत में अपनी प्रमुख पहचान रखने वाली संस्था- शब्द सरगम कला एवं सामाजिक कल्याण समिति देवास द्वारा स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में अपने दान दाताओं के साथ मिलकर कम्पलीट स्कूल बैग वितरण का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष संजय सरल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शहर के जाने-माने एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.डी.पी.श्रीवास्तव ,साथ ही विनय भूषण गुप्ता, कमल बर्डीया, आर सी पालीवाल, जितेन्द्र वर्मा, राजेश जोशी, वासुदेव तायडे,महाराष्ट्र समाज सचिव वैशाली आप्टे, शिरीष खड़ीकर, मंदार मुले, अभय मुले,आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया,इसी के साथ तुलसी पौधों से संस्था कार्यकारिणी-संजय सरल,प्रखर शर्मा,कमलेश अड़लक,दिलीप यादव,योगेश गुजराती,अनिल चौधरी,जसवंत राठौर द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। उपरोक्त आयोजन में देवास शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के चयनित 35 शासकीय विद्यालयों से 351 बालिकाओं को कम्पलीट स्कूल बैग वितरित किए गए, जिसमें 1 कम्पलीट बैग में 176 पेज की 5 कॉपियाँ,ड्राइंग बुक,नैतिक शिक्षा, 05 रु.वाले 5 पेन,02 पेंसिल,ड्राइंग कलर,कम्पास बॉक्स आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई । कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.के.के.धूत, गौरव जैन भौमिया, गिरीश अग्रवाल, विनय चावड़ा, मनीष उपाध्याय, महेश सोनी,डॉ.जुगल किशोर राठौर, दुर्गेश यादव,प्रीति चौधरी,कृपाली राणा,सुनील पॉल,मुस्कान राठौर,तथा शिक्षा विभाग के कई शिक्षक साथियों ने अपनी प्रमुख भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को बिस्किट पैकेट्स का वितरण किया गया,एवं महेश सोनी के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

