बीजेपी ने की 39 उम्मीदवारो की लिस्ट जारी सोनकच्छ से राजेश सोनकर का नाम घोषित

भाजपा ने आज आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 39 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जिसमे देवास के सोनकच्छ से राजेश सोनकर के नाम की घोषणा की , सोनकर सावेर के पूर्व विधायक रह चुके है और वर्तमान में इंदौर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष पद पर कार्यरत है जैसे ही राजेश सोनकर के नाम की घोषणा हुई कई नेताओं की उम्मीदें खत्म हो गई जो कई दिनों से टिकट को लेकर भाग दौड़ कर रहे थे वही कांग्रेस के खेंमे में भी चिंता की लहर दौड़ गई क्योकि सोनकर एक ग़द्दावर नेता है और सोनकच्छ से कांग्रेस को टक्कर देने में सबसे अच्छे उम्मीदवार है
इनके नाम से भाजपा के खेंमे में खुशी की लहर है इस बार भाजपा को जीत की पूर्ण उम्मीद है