देवास 15 अगस्त 2023/ स्वतंत्रता दिवस पर सीएमएचओ डॉ विष्णुलता उइके ने जिला अस्पताल, नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र, सीएमएचओ कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता और आशा सहयोगी को आशा अवार्ड की राशि का चेक और प्रशंसा प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों को उज्वल भविष्य के लिए शुभकामना संदेश दिया। इस दौरान समस्त अधिकारी, कर्मचारी, स्टॉफ उपस्थित था। इसी प्रकार ब्लॉक में बीएमओ और पीएचसी पर मेडिकल ऑफिसर सहित सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया।

