वार्ड क्र. 27 की गली बन सकती है बड़े विवाद का कारण गंदगी एवं साफ सफाई को लेकर रोज हो रहे छोटे छोटे विवाद


देवास। भाजपा प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कपिल सोनी ने बताया कि वार्ड क्र 27 आनंद नगर में मोना किराना स्टोर के पीछे एक सार्वजनिक गली है जहां से लोगों का आना जाना लगा रहता है। उस गली में आवागमन के लिए फर्शी लगी हुई थी जिसे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड दिया गया है तथा गली में कचरा एवं गंदगी डाली जा रही है। जिससे कि आमजन को गली से आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है। इसी को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। सोनी ने बताया कि इस बात को लेकर पार्षद, निगम आयुक्त, जिलाधीश एवं विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार को भी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन आज दिनांक तक इस समस्या का कोई हल नहीं निकला है। सोनी का कहना है कि लोग यहां पर कचरा फेंकते हैं ओर जब उन्हें कोई कचरा फेंकने से मना करता है तो उससे झगडा करने लग जाते हैं। इस गंदगी की वजह से यहां पर मच्छर पनप रहे है। अभी बारिश का मौसम है इस वजह से बीमारियां बढने का भय बना हुआ है। सोनी ने आगे बताया कि वार्ड में बगीचे की जगह पर चद्दर डालकर अवैध मेरिज गार्डन बना दिया गया है जिससे कि आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है क्योंकि यहां पर लोग अपना कार्यक्रम करके सारी गंदगी एवं बचा हुआ भोजन यहीं पर फेंक कर चले जाते हैं। जिसके कारण यहां पर कुत्ते एवं सूअर इस गंदगी को पूरे वार्ड में फैला देते हैं। यहां पर कचरा एकत्रित होने के कारण आसपास की नालियां चौैक हो जाती है जिससे कि बारिश के दिन में यहां पर रहने वाले लोगों के घरों में गंदा पानी घुस जाता है। इसी को लेकर पूर्व में साजिद अली द्वारा भी शिकायत की गई थी लेकिन आज तक उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। दिन ब दिन यह समस्या बढ़ती जा रही है ओर लोग आपस में सफाई को लेकर एक दूसरे से झगड रहे हैं। जो कि किसी भी दिन किसी बड़े विवाद का कारण बन सकता है। श्री सोनी ने महापौर, निगम आयुक्त, जिलाधीश एवं विधायक से मांग की है कि गली को जल्द से जल्द साफ करवाया जाए।
भवदीय