आदित्य के मार्गदर्शन प्रकाश मे प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों सहित प्रेस और जनप्रतिनिधियों की सुन्दर और श्रेष्ठ प्रतिभा के दर्शन (मिट्टी के गणेश जागृति विस्तार कार्यशाला की सफलता को नमन)

देवास (शाकिर अली दीप) आदित्य(दुबे) के कुशल मार्गदर्शन का दिव्य प्रकाश हो… पवित्र वेदों की पारस रिचा का साथ हो… श्रध्दा और आत्मविश्वास हो, तब प्रतिभा का बहुत ही सुन्दर रूप नजर आता है… कला की हिना बनकर गहराता है… परिश्रम और समर्पण का सफल परिणाम बनकर मुस्कुराता है।

पंडित अदित्य दुबे और श्रीमती रिचा दुबे द्वारा पर्यावरण की स्वच्छता, सुरक्षा के लिए और श्रद्धा के सम्मान के लिए गणेशोत्सव पर प्रेस, प्रशासन, पुलिस, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों सहित सामान्यजन को भी विगत वर्षों से मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने की निःशुल्क कार्यशाला आयोजित कर जागृति और सफलता का कीर्तिमान रच दिया है ।
मेरे गणेश मिट्टी के गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला के अंतिम दिवस देवास जिलाधीश ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय की उपस्थिति में मिट्टी की गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला का समापन हुआ। विधायक गायत्रीराजे पवार ने 551 वीं गणेश जी की प्रतिमा का निर्माण कर इस वर्ष के लिए मेरे गणेश मिट्टी के गणेश कार्यशाला को विराम दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी को इकोफ्रेंडली जीवन पद्धति अपनाना चाहिए, पर्यावरण असंतुलन से मौसम परिवर्तन हो रहे है, समय से वर्षा नही हो रही है ऐसे समय मे पर्यावरण की ओर सकारात्मक कदम बढ़ाता यह कार्यक्रम अपने आपमें महत्वपूर्ण होकर समाज हित मे है। महापौर गीता अग्रवाल ने भी अपने हाथों से प्रतिमा का निर्माण किया। अंतिम दिवस जेम्स एकेडेमी स्कूल में देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कार्यशाला का निरीक्षण कर संयोजिका ऋचा आदित्य दुबे से मिट्टी लाने से लेकर प्रतिमा निर्माण, कलर, श्रृंगार कर वितरण व्यवस्था व प्रशिक्षण सम्बंधित समस्त जानकारी लेने सहित पर्यावरण हित के इस कार्य को सराहा। इसके पूर्व देवास पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कार्यशाला पर उपस्थित होकर गणेश जी का पूजन कर मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा का निर्माण किया और निर्मित प्रतिमाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि मिट्टी की गणेश प्रतिमा की स्थापना से हमारे जलाशय प्रदूषित होने से बचेंगे यह कार्य पर्यावरण और समाज हित मे है।
अंतिम दिवस देवास के वरिष्ठ पत्रकार आदर्श ठाकुर व सौरभ सचान ने भी कुछ ही मिनटों में गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमा का निर्माण किया। विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल व भरत चौधरी, द्वारा कार्यक्रम को आगे बढ़ाकर बड़े स्तर तक पहुंचाने हेतु हर सम्भव सहायता के लिए संयोजक आदित्य दुबे को आश्वस्त किया। दुबे परिवार द्वारा सभी अतिथियों का रुद्राक्ष माला व गंगा जल भेंट कर स्वागत किया गया। संयोजक आदित्य दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिमा निर्माण कार्यशाला को इस वर्ष के लिए विराम दिया गया है। अब आगामी गणेश उत्सव तक श्रृंगार कार्यशाला व प्रतिमा वितरण का कार्य जारी रहेगा जिसके अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियो, पत्रकारों, वरिष्ठजनो, प्रतिमा निर्माण करने वाले लोगो व जरूरतमंद आमजन को निशुल्क वितरण किया जाएगा। अंतिम दिवस यशोदा शर्मा, विनीता व्यास, गणेश पटेल, राजेन्द्र ठाकुर, युवा समाजसेविका हीना राठौर,लोकप्रिय ,उद्योगपति परिवार की समाजसेवी पब्लिक फिगर प्रतिभा प्रसाद, रेणु शर्मा, प्रतिभा शर्मा, सपना पाठक, अभिलाषा शर्मा व कार्यक्रम सहयोगी आद्या दुबे, आर्यमन दुबे, मानसी चौहान,हर्षिका सोलंकी, श्वेता सोलंकी, संजना, सूरज उपस्थित रहे।
माडल प्रतिभा प्रसाद और समाजसेविका हिना राठौर सहित कार्यशाला समापन मे उपस्थित अतिथियों द्वारा इस प्रेरक आयोजन की प्रशंसा की गई ।