देवास(खुमानसिंह बैस)। कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंद नगर में कांग्रेस के पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद पति आबिद के कार्यालय के पीछे लम्बे समय से जुए का अड्डा चल रहा था जिसके समाचार जागरुक पत्रकारों द्वारा समय समय पर प्रकाशित करने सहित क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार शिकायत और सूचनाओं के बावजूद सांठगांठ के चलते कार्रवाई नहीं की जा रही थी । कांग्रेस नेता के जूए के अड्डे पर दबिश देने के लिए पुलिस मैजिक वाहन में बैठकर पहुंची। रविवार रात करीब 8 बजे पुलिस जब पहुंची तो जूए की महफिल शबाब पर थी। मौके पर जुआ खेल रहे जुवारियों ने पुलिस से विवाद भी किया और लेनदेन की बात से दबाव बनाने का प्रयास भी लेकिन पुलिस ने मौके से 24 जुआरियों को पकड़ा और लताड़ लगाते हुए थाने लेकर आई। पुलिस ने जुआरियों के पास से अनेक मोबाइल, दो कार, कुछ बाइक सहित 40 हजार 270 रुपए जब्त किए हैं। जुवारियों के सूत्रों के अनुसार जप्त राशि लाखों मे थी । कोतवाली टीआई दीपक यादव के अनुसार रविवार शाम मुखबिर से सूचना मिलने पर आनंद नगर में दबिश दी गई। यहां काग्रेस के पूर्व पार्षद आबिद भचान के ऑफिस के पीछे कमरे में हमेशा की तरह कई जुआरी जुआ खेल रहे थे। मौके पर 24 आरोपियों को पकड़ा गया। इनके पास से मोबाइल वऔर 40 हजार 270 रुपए जब्त बताये गये । 4 बाइक व दो कार भी जब्त की गई । मामले में नशा व्यपार और अनेक जुआघर संचालन सहित जिलाबदर रहा सादिक भचान मुख्य आरोपी है। पुलिस द्वारा पूर्व पार्षद आबिद को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियों ने मौके पर पुलिस से विवाद किया इसलिए सभी पर 151 के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस ने जुआ खेल रहे सादिक पिता शब्बीर भचान निवासी कंजर मोहल्ला,
हफीज शाह पिता गफ्फार फ्रूटवाला निवासी मोतीबगला, आमीन पिता अकलाख खान निवासी मोहसीनपुरा,शरीफ पिता मो. सलीम निवासी आनंद नगर, राधेश्याम पिता तुलसीराम पाटीदार निवासी आदर्श नगर,रईस पिता निशाद मेहमुद निवासी इटावा,मंजुर पिता मकसुद शेख निवासी खारबावडी, जावेद पिता रसीद खान निवासी आनंद नगर, मजरह पिता अब्दुल रहीम खान निवासी आनंद नगर, मो. अली पिता वारीस अली निवासी आनंद नगर, असलम पिता आगा खान निवासी आनंद नगर, जाकीर पिता मुन्ना मुमताज खान निवासी आनंद नगर, जावेद पिता इस्माईल नागौरी निवासी आनंद नगर, जाहिद राणा पिता जब्बार निवासी आनंद नगर, शाहिद पिता अय्यूब खां निवासी आनंद नगर, इरफान पिता युनुस हुसैन निवासी इटावा, आकाश पिता तीर्थदास राजानी निवासी महालक्ष्मीनगर इंदौर, पृथ्वी पिता मंगलसिंह कुशवाह निवासी आनंद नगर ,आसीफ पिता मोहम्मद अली निवासी आनंद नगर, आरीफ पिता असलम नागौरी निवासी आनंद नगर,
शहनवाज खान पिता अब्दुल गफ्फार निवासी इटावा , आसीफ पिता मुस्तफा अहमद निवासी तिलक नगर, आबिद पिता जब्बार खान निवासी आनंद नगर और अजहर हुसैन पिता अहमद हुसैन निवासी स्वास्तिक नगर इटावा को पकड़ा।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों की शिकायत प्रमाणित होकर यह स्पष्ट हो गया कि सेटिंग मजबूत थी । अब चर्चा है कि हर वर्ष की तरह कुछ श्रीगणेश प्रतिमा स्थापना पांडालों के आसपास रात मे जुआ संचालित करने की योजना बनाकर तैयारी कर ली गई है ।

