ठगों का झुण्ड है कांग्रेस पार्टी
देवास। भारत निर्माण और निर्मल भारत का थोथा नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी ने देश को नीलाम करने में कोई कसर नही छोड़ी
कांग्रेस ने परिवार की महिला को सौ प्रतिशत आरक्षण दिया, समाज की महिलाओं को ठेंगा दिखाया: गोविंद मालू
चिड़ी की दुक्की को ट्रम्प कार्ड बनाती है कांग्रेस
कांग्रेस ने परिवार की महिला को तो 100 प्रतिषत आरक्षण देकर चिड़ी की दुक्की को अपना ट्रम्प कार्ड बना दिया। समाज की महिलाओं को ठेंगा दिखा दिया। मोदीजी 33ः महिला आरक्षण के सपने को साकार कर रहे हैं।
नैतिक साहस और संकल्प शक्ति मोदीजी में ही है। कांग्रेस को इसका श्रेय लेने का प्रयास नही करना चाहिए। उनकी हर परियोजना का शिलान्यास होता है उद्घाटन बरसों तक नहीं होता। देश ३० साल से जुगाली सुन रहा है, लेकिन लटकाने, अटकाने और भटकाने के लिए कांग्रेस मशहूर है, काम पूरा करने का यह शऊर उनमें नहीं रहा।
मोदी काल में योजना का शुभारम्भ व लोकार्पण समारोह मोदी के अतिथ्य में ही हो रहा है।देश में योजना,स्मारक,पुल,रोड़,अस्पताल, स्कूल 20,94,873 जगह गांधी नेहरू परिवार के नाम पर रखने का शौक रहा, काम करने का नहीं रहा।
बेकार कानून किताबों की शोभा बढ़ाते रहे, परियोजनाओं की लागत दुगुनी हो गई, फिर भी पुरी नहीं हुई। यथास्थिति वादी कांग्रेस की उपस्थिति सड़ान्ध पैदा करती रही।
उधार के सिंदूर से मांग भरने का काम कांग्रेस ने किया, चाहे नाम हो या थीम सांग जो पाक प्रेरित है। चीन,अंग्रेजों ,पाकिस्तान के ज्यादा निकट, हिन्दुस्थान से दूर लगती है कांग्रेस।वो टीपू सुल्तान को स्वतंत्रता सेनानी और भगत सिंह को आतंकवादी मानती है। वीर सावरकर को लज्जित करती है। इमरान से मोदी हराओ का फार्मूला मांगने जाती है, चीन से पार्टी की फंडिंग लेती है।
ठगों का झुण्ड है कांग्रेस पार्टी
भारत निर्माण और निर्मल भारत का थोथा नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी ने देश को नीलाम करने में कोई कसर नही छोड़ी
कांग्रेस ने परिवार की महिला को सौ प्रतिशत आरक्षण दिया, समाज की महिलाओं को ठेंगा दिखाया ।
चिड़ी की दुक्की को ट्रम्प कार्ड बनाती है कांग्रेस
यह बात पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व राज्यमंत्री, प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू ने कही।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व उपाध्यक्ष खनिज विकास निगम गोविंद मालू ने कहा कि भाजपा हर पाँच साल में चुनाव के पहले जनता के द्वार आशीर्वाद लेने और अपना रिपोर्ट कार्ड एक सेवक की तरह प्रस्तुत करने जनता के बीच जाती है, और अगली बार फिर से सेवा का मौका देने का आशीर्वाद मांगती है। हम जो कहते हैं, वो करते हैं जो कहा है वह किया है इसलिए हम जनता से आंखें चार करते हैं, कांग्रेसियों जैसे जनता से आँखे चुराते नहीं। श्री मालू ने आगे कहा कि हर क्षेत्र में हमने विकास किया मध्य प्रदेश को बीमारू प्रदेश से विकासशील प्रदेश की ओर ले गए, गेहूँ उत्पादन और निर्यात में, आयुष्मान कार्ड वितरण में, स्वच्छता में, किसान कल्याण, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना, मातृ वंदना योजना , मछुआ क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में प्रथम स्थान पर रहा, प्रधानमंत्री आवास योजना में द्वितीय तथा गरीब कल्याण में गरीबी उन्मुलन में देश में पाँचवे स्थान रहा।
प्रदेश का बजट 23 हजार करोड़ से बढ़कर तीन लाख करोड़ से ज्यादा हो गया। इस दौरान सड़क बिजली, पानी, कृषि, पर्यटन, जल-संवर्द्धन, सिंचाई, निवेश, स्वरोजगार और अधोसंरचना के विकास के साथ प्रदेश की विकास दर 19.7ः हो गई, जो देश में सर्वाधिक है। देश की अर्थव्यथथा में अब म.प्र. का 4.6ः योगदान है। सकल घरेलू उत्पाद में बीते दशक में 200ः वृद्धि हुई जो अब 13 लाख 22 हजार 821 रू हो गया। आर्थिक वृद्धि दर 2002 में 4.43ः थी । अब 16.43ः हो गई । प्रति व्यक्ति आय 11, 718 रु. थी जो अब 1, 40, 583 रुपए हो गई। औद्योगिक विकास दर 25ः हो गई। प्रदेश में सिंचाई क्षमता 2003 के मुकाबले लगभग 7 गुना बढ़कर 45 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गई। प्रदेश को 7 बार कृषि कर्मण अवार्ड मिला। कृषि विकास दर भी .03ः थी, जो बढ़कर 19ः से ज्यादा हो गई ।
प्रदेश में 8 औद्योगिक पार्क 5 लाख 95 हजार 956 की लागत से स्वीकृत किए जा चुके । इन्वेस्टमेंट कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। जी.एस.टी. राजस्व में 20ः व पंजीयन राजस्व में 15.75ः की बढ़ोतरी हुई। गत एक वर्ष मे रोजगार भी बठा हैं।
प्रदेश में 2003 में 44 हजार कि.मी. सड़कें थीं, अब 2023 में 4 लाख 10 हजार कि.मी. सड़कें बन गई है। मध्य प्रदेश में 3.62 करोड़ आयुष्मान कार्ड बने, 44 लाख आवास बने, 5.30 करोड़ लोग अन्नपूर्णा योजना में निःशुल्क राशन पा रहें है, 64 लाख घरों में पीने का जल पहुंचाया जा रहा है, 71 लाख घरों में स्वच्छ भारत मिशन सफल हुआ, 46 लाख बेटियाँ लाडली लक्ष्मी बनीं, लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1.25 करोड महिलाओं के खाते में 1000 प्रतिमाह और 450 रु. में सिलेंडर देकर जन कल्याण के कर्तव्य को पूरा किया।
जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम
यात्रा प्रभारी एवं देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि यात्रा दिनांक 21 सितंबर को क्षिप्रा आगमन होगा देवास टोंक कला में सभा देवली, चोबारा, गंधर्वपुरी सोनकच्छ में सभा तथा रात्रि विश्राम 22 सितंबर सोनकच्छ मे सभा हाटपिपल्या से बागली, बागली से खातेगांव कन्नौद में सभा पर कुसमानिया होते हुऐ यात्रा सीहोर जिले में पहुंचेगी।
प्रदेश के एक करोड 36 लाख लोग गरीबी के भार से मुक्त हुए।
कन्या निकाह – विवाह योजना में 55 हजार प्रति व्यक्ति दर से प्रदेश की 6.10 लाख बेटियों की शादी की जिम्मेदारी उठाई। ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के अंतर्गत अब तक 11 लाख छोटे व्यापारियों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया। दीनदयाल रसोई केंद्र से गरीब को 5 रु. में भरपेट भोजन 100 से अधिक केंद्रों पर दिया जा रहा है। इसलिए गरीब के करीब है भाजपा सरकार ।
उक्त पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालु भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव,जिला कार्यालय मंत्री मनोहर जाधव, मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, मनोहरसिंह बेरागढ,मनोहर जादौन,तनय चौधरी उपस्थित रहें।
उक्त जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी एवं सह मिडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।

