देवास। शनिवार को देवास जिले की सभी पांच विधानसभाओं की संचालन समिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय देवास पर आयोजित की गईँ बैठक में मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर प्रातः 11 से 12 बजे तक देवास विधानसभा संचालन समिति, दोपहर 12 से 1 बजे तक सोनकच्छ विधानसभा संचालन समिति, दोपहर 1 से 2 बजे तक हाटपीपल्या विधानसभा संचालन समिति, दोपहर तीन से चार बजे तक बागली विधानसभा संचालन समिति, सायं चार से पांच बजे तक खातेगांव विधानसभा संचालन समिति की बैठक का आयोजन हुआ। हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा अपने-अपने क्षेत्रों की बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं हाटपीपल्या समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री देवड़ा ने कार्यकर्ताओं से चुनावों को लेकर जुट जाने की बात कही। साथ ही बूथ को मजबूत बनाने पर बल दिया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने भी उद्बोधन दिया। इस अवसर पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सहित, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया, जिला संयोजक एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य बहादुर मुकाती , नंदकिशोर पाटीदार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत सहित विधानसभा वार सभी संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी एवं सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

