शुभम नाम से रियाज करता रहा शारिरिक शोषण,आरोपी हिरासत में

कन्नौद
स्थानीय नगर में विगत कुछ दिनो से एक युवती और एक युवक को आपत्तीजनक स्थिति का विडियो शोषल मिडिया पर वायरल हो रहा था। इस बात की भनक थाना प्रभारी तहजीव कांजी को लगी । जिला पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के सख्त निर्देश से शोषल मिडिया और अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के आदेश का पालन एडिशनल एस पी आकाश भूरिया ने पालन करते हुए सभी थाना प्रभारी को एस डी ओ पी श्रीमती ज्योति उमठ के मार्गदर्शन में निर्देश दिये जिसमें खातेगाव एवं कन्नौद थाना प्रभारी ने अपने क्षैत्र की शोषल मिडिया और नगर की गतिविधि पर नआईएऔजर बनाते हुए इस प्रकार के मामले दर्ज किये है। थाना प्रभारी तहजीब कांजी से प्राप्त रिपोर्ट में विगछ दिनों में शोषल मिडिया पर आष्टा रोड कन्नौद का लव जिहाद की जानकारी मिलने पर अपने मुखवीर सक्रिय करें तो एक युवती घायल होने की जानकारी मिली जब तफ्तीश शुरु की तो थाना कन्नौद में युवती के पिता ने सूचना दी की मेरी लड़की गायव है पुलिस ने तत्परता से सकुशल तलाश कर रिपोर्ट लिखी जिसमें युवती ने जो बताया उसमें युवती की सगाई एक वर्ष पूर्व शुभम नाम के युवक से हुई थी इस नाम का लाभ लेकर मोबाइल पर रियाज ने दोस्ती की फिर एक दुसरे से मिलते रहे इसी बीच रियाज ने वलपूरवक युवती से संबंध बनाया और फोन पर बुलाकर देह शोषण करता रहा। युवती के वयान आधार पर धारा 376(2) (एन)506/228ए 294/34 भा द वि 3/5 म पृ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 में गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम व्दारा विडियो बनाने एवं वायरल करने वालोंकी तलाश कर रही है।