सेफ ऑफ रॉयल रेसिपीज देवास के द्वारा अपनी पाक कला के माध्यम से स्वादिष्ट,स्वास्थ्य वर्धक व्यंजनों का सृजन करने में माहिर एवम मिट्टी के श्री गणेश जी की मूर्ति का स्वयं के द्वारा निर्माण करने के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ठाकुर विजय बहादुर सिंह राठौड़ आभास “”देवास”” मध्यप्रदेश को जयपुर की संस्था SSIF श्री सत्य इंदिरा फाऊंडेशन जयपुर द्वारा श्री महात्मा गांधी जयंती 02 अक्टूबर 2023 को जयपुर में सम्मानित किया जाएगा।आप एक मल्टी टेलेंट व्यक्तित्व के धनी है,,जो संगीत के क्षेत्र में,लेखन के क्षेत्र में, एवम मंच संचालन के क्षेत्र में भी अपनी अहम भूमिका निभाते है, व्यवसायिक रूप से एलआईसी ऑफ इंडिया में चीफ लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर के रूप में अपने अर्धशतक अभिकर्ताओं के टीम के साथ अपने निजी कार्यालय अनुकृपा इंश्योरेंस सर्विसेज का संचालन भी करते है। अप्रदर्शित समाज सेवी के रूप में भी आप समर्पित भाव से अपना कर्तव्य निभा रहें है।

