देवास। प्रगति एथलेटिक्स क्लब एवं देवास जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में विक्रम अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी रागिनी चौहान के सम्मान में भोपाल चौराहा से सयाजी द्वार तक स्वागत रैली आयोजित की गई। प्रारंभ पार्षद अनुपम टोपो ने साफा बांधकर रागिनी का सम्मान किया। इसके पश्चात रैली केपी कॉलेज से होते हुए नाहर दरवाजे पर पहुंची जहां सलीम शेख एवं निसार खान, नयापुरा में निरलीप स्पोर्ट्स के दिलीप बरोड़, सौम्य सोनी, योगेंद्र मोहरी, नीरज सोनी, विश्वकर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल की कल्पना नाग, सुपरमार्केट में अर्जुन यादव मित्र मंडल, जनता बैंक पर प्रॉपर्टी एसोसिएशन, द्वारा स्वागत किया गया इसमें अखिलेश सोनी, रूपचंद पाटीदार, योगेश द्विवेदी मित्र मंडल के साथ ही खेल प्रेमी जनता उपस्थित रही। यहां से कुछ दूरी पर जैन कैटरिंग वाले मनीष जैन एवं उनके परिवार द्वारा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। गांजा भांग चौराहे पर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ जितेंद्र पवार द्वारा स्वागत रखा गया यहां पर पूर्व मंत्री दीपक जोशी, प्रदीप चौधरी एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे। मनीराम ज्वेलर्स के राजेश सोनी, कल्याण भूतड़ा, सतीश तालरेजा, निलेश जैन, हैप्पी कलेक्शन, सुभाष चौक पर शैलेंद्र गौड़ द्वारा स्वागत किया गया। बीजेपी की ओर से दुर्गेश अग्रवाल, निगम सभापति रवि जैन , पूर्व महापौर शरद पाचुनकर के साथ ही अच्छु लखमानी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तहसील चौराहे पर विजय पारखे, संजू पारखे एवं उनकी टीम द्वारा स्वागत किया गया। थाने के सामने प्रेस क्लब एवं शिव शक्ति सेवा मंडल के विनोद जैन, अतुल बागलीकर, अमित बागलीकर द्वारा पुष्प गुच्छ एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। अंत में योगिता बाल मंदिर के संचालक नमन श्रीवास्तव ( सॉफ्टबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी) द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ उज्जैन से पधारे अंतरराष्ट्रीय अंपायर मिथिलेश चावड़ा, गुना से पधारे अंतरराष्ट्रीय कोच विवेक मोघे, विश्वामित्र अवार्ड सचिन कस्तूरे उपस्थित रहे। विभिन्न खेल संगठनों ने रैली मार्ग पर जगह-जगह स्वागत किया। प्रवीण ढोबले, अभय श्रीवास, पवन यादव, शैलेंद्र, पवन पाटिल, सुशील सोनोने आदि ने स्वागत किया। रैली का समापन सयाजी गेट पर हुआ। रैली में मनोज राजानी, विश्वामित्र अवार्ड़ी सुदेश सांगते, चंद्रपाल सोलंकी, भरत वर्मा अरुण कुशवंशी योगेश द्विवेदी जितेंद्र गोस्वामी अनुपम टोप्पो ने पूरे रास्ते पैदल चलकर लोगों का अभिनंदन किया। समापन अवसर पर दुर्गेश अग्रवाल महापौर प्रतिनिधि, नगर निगम सभापति रवि जैन, राजीव खंडेलवाल जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, राजेश यादव प्राधिकरण अध्यक्ष, अमरजीत सिंह खनूजा, मध्य प्रदेश मिनी गोल्फ के सचिव कौशल शिवहरे, प्रदीप चौधरी, मदनलाल कहार, डॉ सुषमा अरोरा, प्रेमनाथ तिवारी, सचिन कस्तूरे, विवेक मोघे के अतिथि में उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा खेल जगत में प्रगति एथलेटिक्स क्लब के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देवास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है एवं राधेश्याम सोलंकी, अनिल श्रीवास्तव,सुदेश सांगते, राजीव श्रीवास्तव,प्रवीण ढोबले जैसे प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद देवास से कई प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिवस का नाम गोरांवित कर चुकी है। अतिथियों का स्वागत मनोज राजानी, अनिल श्रीवास्तव, सुदेश सांगते, योगेश द्विवेदी, राजीव श्रीवास्तव, अरुण कुशवंशी, मुजीब शेख, संग्राम शाठे, सलीम शेख, रोहित शर्मा, दिग्विजय सिंह झाला, गौतम, जितेंद्र गोस्वामी, वरुण सोलंकी द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा पदक विजेता रागिनी चौहान, सुबोध चौरसिया, अभिषेक परिहार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। रागिनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरा यह अवार्ड मेरे प्रशिक्षक अनिल श्रीवास्तव एवं राजीव श्रीवास्तव, कौशल शिवरे की अथक लग्न एवं मेहनत का परिणाम है।उन्होंने ही मुझे सॉफ्टबॉल खेल में निरंतर मेहनत करने को प्रोत्साहित किया। रागिनी ने देवास शहर के सभी खेल प्रेमी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि देवास के और भी खिलाड़ी इस मुकाम तक पहुंचे भले युवा कोई सा भी खेल खेलते हो उसमें पूर्ण निष्ठा के साथ मेहनत करें, साथ ही अतिथियों का भी आभार माना जिन्होंने अपने अमूल्य समय में से समय निकालकर इस कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। हिंद फौज, सुशील सोनोने, मोनिका मैडम, मंजूषा पवार, दिग्विजय झाला एवं समस्त खिलाड़ियों का विशेष सहयोग रहा।संचालन भरत वर्मा ने किया एवं आभार चंद्रपाल सोलंकी ने माना।

