कन्नौद पचास से अधिक पत्रकारों के समक्ष एडिशनल एसपी श्री आकाश भूरिया ने पत्रकारों के व्दारा इन्दौर बैतूल हायवे पर वएलगआम दौड़ते डंपर और बसों को लेकर अवगत कराया जिसपर उन्होंने शीघ्र ही कार्यवाही का कहा था । चौबीस घंटे भी नहीं हुए और दूसरे दिन देवास से बिशेष दस्ता यातायात जवानों के साथ नरेडी के पेट्रोल पंप के पास कुंडली मार कर बैठ गया जहां कोई पचास से अधिक वाहनों के चालान के साथ प्रेशर हारन जप्त किए गए। इस कार्यवाही से डंपर चालकों ने डंपर रास्ते में ही खड़े कर दिए थे। कोइ पांच घंटों से अधिक चली जांच में चोपन वाहनो के माध्यम से सत्ताईस हजार रुपए का दंड बसूला गया। इससे एडिशनल एसपी श्री आकाश भूरिया ने पत्रकारों को आश्वस्त किया था की शीघ्र ही आपने जो मुद्दे बतायें है उस पर हम ध्यान देकर कार्यवाही करेंगे। उसी का असर हुआ की बस से लेकर डंपर तक चालानी कार्रवाई से बचने की कवायद करते रहे। सत्त इस तरह की गतिविधियों से इन्दौर बैतूल मार्ग पर हो रही दुर्घटना पर विराम लग सकता है। श्री आकाश भूरिया का सभी पत्रकारों ने इस कार्यवाही का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।

