भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार का जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह हुआ स्वागत
देवास। मेरे परिवार का देवास से आत्मीय नाता रहा है। जनता से मेरे परिवार को जो स्नेह और अाशीर्वाद मिला है, उसके लिए मैं सदैव जनता की आभारी रहूंगी। मैंने अपनी ओर से देवास के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक नए देवास की परिकल्पना को साकार किया है। आप सभी के सहयोग से विकास का यह क्रम लगातार जारी रहेगा।
गुरुवार को जनसंपर्क के दौरान यह विचार भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा, कि भाजपा की सरकार में देवास शहर में तेजी से विकास हुए हैं। शहर में प्रवेश करने वाले चारों मार्गाें पर चौड़ी सड़कें, नए विधि एवं साइंस कॉलेज भवनों के साथ ही अस्पताल में माता-बहनों के लिए नवीन मेटरनिटी अस्पताल, एबी रोड पर स्पोटर्स पार्क जैसी सौगातों से देवास के विकास को नए आयाम दिए हैं। इन्हीं विकास कार्यों से आज देवास विधानसभा भाजपा का गढ़ बन चुकी है। प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने इससे पूर्व बिलावली स्थित शिव मंदिर में पूजन-अर्चन कर सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। जगह-जगह क्षेत्र के रहवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बहादुर मुकाती ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने कई जनहितकारी योजनाओं का लाभ जनमानस को दिया है। भाजपा की कथनी और करनी में किसी भी प्रकार से अंतर नहीं है। भाजपा सभी के विकास के लिए कार्य करती आ रही है। आगे भी इसी प्रकार से जनहित के कार्यों के लिए आप सभी भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार को विजयी बनाएं।
भाजपा नेता रायसिंह सैंधव ने कहा, कि हम सब मिलकर विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत की ओर अग्रसर होंगे तथा जनता का आशीर्वाद भाजपा को अवश्य मिलेग

