सिंधी समाज के 3 दिवसीय गरबे संपन्न


देवास। पूज्य सिंध हिंदू पंचायत के तत्वावधान में नवरात्रों में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन 22 अक्टूबर को संपन्न हुआ। इसमें सामाजिक बहनों द्वारा माता रानी के 9 रूपों पर नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। गरबों में बड़ी संख्या में समाजजनों सपरिवार उपस्थित हो कर माता रानी की आराधना की।मुख्य अतिथि के रूप श्रीमंत गायत्री राजे पंवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, जिला अध्यक्ष भाजपा राजीव खण्डेलवाल, प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित बागलिकर एवं साथी, पं संजय शुक्ला, सिक्ख समाज से गुरुचरण सलूजा व साथियों का स्वागत समाज अध्यक्ष अनिल पंजवानी, महिला अध्यक्ष दिव्या आहूजा (पार्षद), युवा अध्यक्ष मुकेश रजवानी ने किया। सभी अतिथियों ने माँ की ज्योत प्रज्जलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी समाजजनो को नवरात्रि पर्व पर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर कार्यक्रम को सफल बनाने पर आभार सचिव अशोक पेशवानी ने माना। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संजय तलरेजा ने दी।कार्यक्रम के बाद सभी को फलाहार एवं भंडारे का वितरण