महान गायक किशोर कुमार की संगीत सांझ सम्पन्न, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतिया

 देवास अंदाज..ए..किशोर द्वारा महाराष्ट्र समाज में आयोजित सांगीतिक कार्यक्रम मैं.. आया.. हूं.. विक्रम पवार के प्रेरणा अंतर्गत जयपुर राजस्थान से पधारी राजस्थान टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसडर मुख्य अतिथि करिश्मा हाड़ा, अंकुर प्रताप सिंह गौड़, अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिलराज सिंह सिकरवार, विशेष अतिथि केकेसी क्लब व संगीत सहारा अखबार के प्रमुख दीपक पाठक इंदौर, दैनिक राष्ट्रीय नवाचार के प्रधान धर्मेंद्र पिपलोदिया देवास, विशेष सहयोगी विजेंद्र उपाध्याय एवम गुणपाल सिंह के सानिध्य में सफलतम रूप से संपन्न हुआ। श्रुधि श्रोतागणों के गरिमामय उपस्थिति में थीम सॉन्ग मैं आया हूं से कार्यक्रम का प्रारंभ गोपाल पंडित, श्रीमती राजकुमारी सोनी, जिनेंद्रसिंह पंवार एवं ठा. विजय बहादुर सिंह राठौड़ आभास द्वारा किया गया।