केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री नेगी ,श्री छाजेड़ एवं प्रभारी श्री चौहान ने कांग्रेस पदाधिकारीयो की बैठक लेकर लिया चुनाव का फीडबैक

देवास = शनिवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री देवेंद्र नेगी एवं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री अभय छाजेड़ एवं प्रदेश कांग्रेस के जिला प्रभारी श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के केंद्रीय कार्य में कांग्रेस जनों एवं पदाधिकारीयो की बैठक लेकर चुनाव में किये जा रहे हैं कार्यों की समीक्षा करते हुए उन से फीडबैक लिया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री देवेंद्र नेगी ने कहा कि अभी हमने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई है जिस रणनीति से हमने वहां चुनाव जीता है इस रणनीति को में देवास विधानसभा में लागू करूंगा जिससे कि हम इस बार यह विधानसभा जीते श्री कमलनाथ जी ने विशेष रूप से मुझे देवास के लिए काम करने का कहा है। मैं चुनाव तक आपके साथ रहूंगा। इसी के साथ श्री अभय छाजेड़ एवं जिला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने प्रत्येक कांग्रेस जनो से एवं पोलिंग पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं से अपने-अपने पोलिंग की जानकारी लेते हुए किए जा रहे काम की समीक्षा करते हुए कहा कि हमें तैयारी और बढ़ाना है। हर मतदाता के घर तीन-तीन बार पहुंचना है कांग्रेस ने जो वचन पत्र निकाला है उसे घर-घर तक पहुंचना है। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने मंडलम, सेक्टर एवं पोलिंग पर किए जा रहे कार्यों को लेकर विस्तार से अपनी बात करते हुए कहा कि देवास विधानसभा के 290 पोलिंग पर हमारा कार्यकर्ता पूरी मुस्तादी के साथ तेनात है। देवास विधानसभा का एक भी पोलिंग ऐसा नहीं मिलेगा जहां हमारा कार्यकर्ता नहीं है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि इस बार परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएगा। बैठक को वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीत भल्ला ने भी संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्षद प्रतिनिधि ,पार्षद गण, विभिन्न पॉलिंगो के प्रतिनिधि, मंडलम ,सेक्टर के साथी एवं कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक का संचालन शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार डा मंसूर शेख ने माना।