देवास (खुमानसिंह बैस) देवास विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को जहां श्रीसिद्धिविनायक और भोले भक्त सहित सक्रिय समाजसेवी और जनसहयोगी प्रचारित कराया जा रहा है वहीं उन्हें भाजपा की प्रत्याशी गायत्रीराजे पवार के सामने दमदार भी बताया जा रहा है ।कांग्रेस का टिकट मिलते ही प्रदीप चौधरी ने खुद को विधायक मान लिया है और अभी से अपने साथी ,सहयोगियों की उपेक्षा भी शुरु कर दी है ? । यह कहना है उनसे जुड़े कुछ सहयोगियों तथा मित्रों का । विकासनगर के एक डेयरी संचालक ने बताया कि प्रदीप भैया को टिकट मिला तो हमे खुशी हुई कि चलो अपने साथी को टिकट मिला है और उन्हें पूरा सहयोग करेंगे लेकिन हमारे मित्र और साथी तो हमे पहचान ही नहीं रहे ।फोन भी रिसीव करने को तैयार नहीं है । अभी से यह हाल है तो आगे क्या होगा?। इसी तरह कुछ समय पहले एक चर्चित पार्टी की महिला पदाधिकारी की समस्या समाधान मे सहयोगी प्रदीप चौधरी ने उनसे निवेदन किया था कि वह इस चुनाव मे अपने परिवार के सदस्य को न उतारे । चौधरी की बात मानकर महिला पदाधिकारी ने चुनाव से अपनी और परिवार की दूरी बना ली । प्रदीप चौधरी को टिकट मिलते ही महिला नेता ने उन्हें बधाई के लिए फोन लगाये लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला । प्रदीप चौधरी के व्यवहार पर पार्टी की पदाधिकारी विधानसभा दावेदार से जुड़ी महिला नेत्री ने प्रतिक्रिया मे कहा कि प्रदीप जी को अभी से इतना अभिमान ?,मेरे 15 बार फोन लगाने पर भी जवाब नहीं देना अहंकार या अतिआत्मविश्वास का प्रतीक है ।प्रदीप चौधरी पर इस तरह के अनेक आरोप सामने आ रहे हैं । अब वास्तविकता ती आरोप लगाने वाले और प्रदीप चौधरी ही जानता होंगे ।वैसे प्रदीप चौधरी इस समय दमदार प्रत्याशी के रुप मे जनसमर्थन के साथ जनसंपर्क मे व्यस्त हैं ।उपरोक्त आरोप और चर्चा बाजार मे सामने आ रहे हैं ।

