देवास। मध्यप्रदेश आर्म रेसलिंग संघ व इंदौर जिला आर्म रेसलिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में मिस्टर मालवा फौलाद की औलाद आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे इंदौर, उज्जैन, भोपाल ओर देवास सहित कई जिलों से आये 180 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में देवास के खिलाड़ियों ने अपने हाथों से अपनी कला व ताकत का शानदार प्रदर्शन करते हुवे देवास का नाम रोशन किया। जिसमें देवास के खिलाड़ी सकलने खान चौंपियन ऑफ चौंपियन बने। इसके अलावा 60 किलोग्राम वेट कैटेगरी में सुफियान मंसूरी ने सिल्वर मेडल, 75 किलोग्राम वेट कैटेगरी में सैय्यद ताहिर अली ने गोल्ड मैडल व 80 किलोग्राम वेट कैटेगरी में समीर खान ने राइट ओर लेफ्ट दोनों आर्म से गोल्ड मैडल प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर देवास आर्म रेसलिंग संघ के अध्यक्ष श्रवण जयसवाल, मार्गदर्शक ख़ालिक़ शेख चाचा , इमरान कसेरा , जावेद खान , अमन बेग ,विक्की शेख ,सोहेब शेख ,जितु प्रजापति , मुजाहिद शेख ,दिनेश वर्मा ,शेख रेहान , विजय पहलवान ,मुजम्मिल खान, तिलकराज पहलवान द्वारा विजेता खिलाड़ियों एवं हाल ही में बॉडी बिल्डिंग एसोशिएशन के अध्यक्ष बने हाजी रेहान शेख व कोषाध्यक्ष बने रोहन वर्मा का भी स्वगात व सम्मान किया। उपस्थितजनों ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उक्त जानकारी सचिव मलीक शेख ने

