। देवास = कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने सोमवार को शहर के बाहरी क्षेत्र में बसी कॉलोनी में सघन जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि श्री चौधरी ने बीरा खेड़ी से अपना जनसंपर्क प्रारंभ किया जो इंदिरा नगर में नुक्कड़ सभा के रूप में परिवर्तित हुआ यहां श्री चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि बीरा खेड़ी इंदिरा नगर सहित आसपास का क्षेत्र विकास की दृष्टि से बहुत पिछड़ा हुआ है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है बरसों से इन कॉलोनीयो में भाजपा की निर्वाचित विधायक ने कोई काम नहीं किया मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अगर कांग्रेस पार्टी को आपने विजय बनाया तो क्षेत्र के विकास में, में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। इसी के साथ श्री चौधरी ने शांति नगर ,अमोना,संजय नगर,राजीव नगर, ईट भट्टा सोनीया गांधी नगर में जनसंपर्क करते हुए। मतदाताओं से आशीर्वाद लीया इस दौरान जगह-जगह श्री चौधरी का पुष्प माला पहनकर स्वागत किया गया। माता बहनो ने आरती उतार कर जीत का आशीर्वाद दिया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

