देवास। सभी राजनैतिक धरातल पर युवाओं को प्रतिनिधित्व करने का अवसर देने की बात सभी दल वर्षों से करते आ रहे हैं लेकिन जब चुनाव का समय आता है तो सभी दल युवाओं को नज़र अंदाज़ करके बरसों पुराने एक्सपायरी डेट के लोगों को अपना प्रत्याशी बना कर युवाओं के साथ छलावा करते हैं। कभी गलती से किसी को मौका भी दिया जाता है तो वो युवा कोई चर्चित और जनहितैषी न होकर किसी वरिष्ट राजनैतिक हस्ती का पुत्र, दामाद, साला, बेटी या फिर बहु होती है जो राजनीति के मंच पर कठपुतली या रिमोट ऑपरेटेड डिवाइस के रूप में काम करती है।
युवाओं को राजनीति में भीड़ बढ़ाने और उन्माद फैलाने के उद्देश्य से इस्तेमाल किया जा रहा है। युवा अपने नेताओं के पीछे पीछे घूमते हैं और उनके प्रपंच में फंसे रहते हैं उनके इशारों पर नाचते रहते दिखाई देते हैं। इन नेताओं द्वारा युवाओं की सोच को कैद करके उनको मानसिक विकलांग बनाया जा रहा है। आज का युवा कभी नौकरी के पीछे दौड़ता है तो कभी नेताओं के पीछे, कभी नशे के पीछे दौड़ता है तो कभी किसी गलत धंधे में लग जाता है। आज का युवा राजनीति से दूर होता जा रहा है क्योंकि उसे पर्याप्त अवसर ही नहीं मिलते हैं।उपरोक्त विचार पत्रकारों से चर्चा मे निर्दलीय विधानसभा प्रत्याशी चाना ज्ञानेश ने व्यक्त किये ,
युवा सोच को आगे बढ़ाने और युवाओं के एक प्रतिनिधि के रूप में इंजीनियर चाना ज्ञानेश देवास विधानसभा से युवा सोच और नई विचारधारा के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में आई हैं। बड़े बड़े चुनावी आश्वासनों की जगह भ्रष्टाचार मुक्त देवास और विकसित देवास के लक्ष्य के साथ चाना ज्ञानेश को युवा वर्ग पसंद कर रहा है। सिलाई मशीन के चुनाव चिन्ह के साथ चाना ज्ञानेश द्वारा देवास में व्यापक जनसमर्थन के साथ जनसंपर्क किया जा रहा है। चाना ज्ञानेश कहती है कि हम क्या कर सकते हैं? हमारे सपने क्या हैं? हमारी आर्थिक उन्नति कैसे हो? इन सब सवालों का जवाब राजनीति ही निर्धारित करती है। राजनीति में अच्छे लोगों के प्रवेश से ही अच्छी नीतियों का निर्माण होता है। देवास में जनता को राजा या सेवक नही एक ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो जनता के प्रश्नों को विधानसभा में सरकार से पूछ सकने में सक्षम हो। जनता के हित में काम कर सके न कि सरकार के दबाव में चुप रहे। जनता के लिए आए हुए बजट का बिना भ्रष्टाचार के उपयोग करवाने में सक्षम हो।जनता के टैक्स से ही ये सारा पैसा आता है और फिर कमिशन में ये सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। इसलिए अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर के साथ नशा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, प्रदूषण मुक्त देवास के लिए युवा सोच युवा संकल्प निर्दलीय उम्मीदवार इंजीनियर चाना ज्ञानेश को जनसमर्थन मिल रहा है।

