, चौधरी देवास = कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने उज्जैन रोड स्थित इटावा क्षेत्र में भेरू महाराज चौराहा, त्रिपाठी किराना, सोनी मार्केट, गणेश मंदिर ,एमआईजी त्रिलोक नगर, टंकी चौराहा ,एच आई जी त्रिलोक ,नगर कैंब्रिज स्कूल ,राम मंदिर से राम भक्त चौराहा, गोपाल नगर, दशहरा मैदान, निमाड़ नगर ,पीपल चौक, जीडीसी चौराहा ,नगर निगम कॉलोनी ,रानी बाग ,शिव शक्ति नगर, गंगा निकेतन ,त्रिवेणी नगर, बाबा रामदेव चौराहा ,राजीव नगर, नेहरू नगर में जनसंपर्क करते हुए क्षेत्र के नागरिक बांधो माता बहनों एवं युवा साथियों से भेंट कर उनसे कांग्रेस पार्टी को विजय बनाने की अपील की जगह-जगह श्री चौधरी का लोगों ने पोस्ट माल पहनने का स्वागत किया वहीं साथ ही बहनों ने मंगल तिलक लगाकर जीत का आशीर्वाद दिया। क्षेत्र में आ रही समस्या से भी अवगत कराया । कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि नुक्कड़ सभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि उज्जैन रोड स्थित ब्रिज से लेकर नागूखेड़ी तक फोरलेन सड़क का निर्माण हो क्योंकि इस रोड पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है जिस के कारण इस क्षेत्र के कई लोगों को अपनी जान गवना पड़ी है। साथ ही जो अन्य आपकी समस्याएं उनका निराकरण सभी होगा जब आप यहां से कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजय बनाएंगे। इस पर लोगों ने तालियां बजाकर एक स्वर में कहा कि इस बार हम आपको निश्चित रूप से विजय बनाएंगे। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के कांग्रेस जनों के साथ नागरिक बंधु ,युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

