देवास। कलेक्टर गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक उपाध्याय ने बधाई देते हुए कहा कि प्रकाश का यह पर्व जिले के सभी नागरिकों के लिए मंगलमय हो। दीपों का यह त्यौहार सभी के जीवन को तरक्की व उन्नति के प्रकाश से आलोकित करता रहे। उन्होंने दीपोत्सव पर जिलेवासियों को अपनी ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

