देवास। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गायत्री राजे पवार ने शहर के मध्य के वार्डों में सघन जनसंपर्क किया। इस अवसर पर रहवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। ढोल-धमाके एवं बैंडबाजे के साथ हुए इस जनसंपर्क में कार्यकर्ताओं एवं रहवासियों का उत्साह देखने के लायक था। दूसरी ओर दुकानों के सामने एवं क्षेत्र में आने वाले घरों पर राजे का आत्मीय स्वागत कर आरती उतारी गई। क्षेत्र के वृद्धजनों ने उन्हें प्रचंड बहुमत से जीतने का आशीर्वाद दिया। राजे ने अपने स्वागत एवं सम्मान से अभिभूत होकर कहा, कि देवास शहर का प्यार, स्नेह एवं आशीर्वाद ही मेरी पूंजी है। मुझे एवं मेरे परिवार को जो प्यार एवं स्नेह मिल रहा है, वह अविस्मरणीय है। मेरा प्रयास रहेगा कि आपकी जो अपेक्षा मुझसे है, वह मैं पूरा कर आपकी कसौटी पर खरा उतरूं।
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए कहा, कि धर्म का आडंबर कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। कौन कितना धर्मात्मा है, ये देवास शहर की जनता जानती है। उन्होंने कहा कि मैंने जब देवास के नागरिकों को आश्वस्त किया, कि देवास में महाकाल लोक की तर्ज पर देवी लोक बनेगा तो कांग्रेस प्रत्याशी माताजी टेकरी के आसपास रहने वाले लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, कि आपके मकान टूट जाएंगे। ये हैं उनका धर्म के प्रति आचरण। उन्होंने कहा, कि हम किसी का मकान नहीं तोड़ते हैं। हमारा काम बनाना है ना कि तोड़ना। बगैर किसी मकान को तोड़े देवास में देवी लोक का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा, कि भ्रामक बातों के बहकावे में न आकर 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में कमल का बटन दबाकर आप मुझे आशीर्वाद प्रदान करें।
जनसंपर्क के दौरान महाराज विक्रमसिंह पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, मदनलाल कहार, ओम जोशी, मिलिंद सोलंकी, भरत चौधरी, मंडल अध्यक्ष सचिन

