छप्पन भोग लगाकर महाआरती कर दीपावली मिलन समारोह
देवास। 25 नवम्बर शनिवार को देवास अग्रवाल समाज द्वारा श्री राम मंदिर अग्रवाल धर्मशाला पर भगवान श्री नाथ जी का श्रृंगार कर, मंदिर सजाकर छप्पन भोग लगाकर भगवान श्री कृष्ण लड्डु गोपाल जी की महाआरती उपस्थित सभी समाजजनों द्वारा की गई। इसके पश्चात दीपावली मिलन कार्यक्रम एवम श्री जी की महाप्रसादी सेठ लक्ष्मीनारायण गोकुलराम अग्रवाल धर्मशाला पर आयोजित किया गया। सभी अग्र बंधुओं द्वारा पूर्ण आत्मीयता के साथ सादर सहसम्मान संस्कारी सामाजिक संस्कृति का परिचय देते हुए कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजजनों की उपस्थिति में गरिमामय बनाया। वरिष्ठ समाजजनों मांगीलाल अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल, प्रेमकुमार अग्रवाल, ताराचंद्र सिंघल, समाज अध्यक्ष सोहनलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बंसल, सचिव विजय कैलाश चंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष शरद अग्रवाल, कार्यालय प्रमुख कैलाश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य गोविंद अग्रवाल, नंदलाल रामभरोसे अग्रवाल, जगदीश गर्ग, महेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, पवन गोयल, दिनेश मोदी, महिला मण्डल से गरिमा अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, मधु बंसल, अनिता अग्रवाल, वीणा महाजन, मनोरमा गोयल एवं सम्मस्त अग्रवाल समाज की महिलाएं पुरुष बच्चो ने आत्मीयता के साथ कार्यक्रम मे उपस्थित होकर अपनी सामाजिक एकता का परिचय दिया। अग्रवाल समाज के इस कार्यक्रम में वैश्य समाज एवं उसके घटक दलों तथा ब्राह्मण, जैन समाज के पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को गरिमामय बनाकर सर्व समाज एकता का परिचय दिया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष सोहनलाल अग्रवाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। उक्त जानकारी समाज सचिव विजय कैलाशचंद्र गोयल ने दी।

