देवास (ख़ुमान सिंह बैस)देवास जिले मे बागली,हाटपिपल्या , बरोठा करनावद पीपलरावां के सटोरियों की सांठगांठ तगड़ी होकर इनके अड्डे आचारसंहिता मे भी आबाद और सदाबहार रहते हैं । चुनाव के पहले से संचालित जुआ-सट्टा अड्डों पर फिर से भीड़ नजर आ रही है । सूत्रों के अनुसार सोनकच्छ मे सट्टे का कारोबार दो सटोरिये बेखोफ कर रहै है। नगर सहित गांवों में भी सट्टा-जुआ कारोबार सफेदपोशों और पुलिस के सहयोग से चलना बताया जा रहा है । ।सटोरिये बेख़ौफ़ होकर अपने अवैध धंधे का संचालन कर रहे हैं।
सोनकच्छ नगर और ग्राम सांवेर को सट्टे ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग अब खुलेआम सट्टा खेल रहे हैं और उनमें कोई डर नजर नहीं आता। वहीं पुलिस भी इस पूरे मामले पर अपनी आंखें बंद किये हुए हैं। नगर के मुख्य बाजार सहित तंग गलियों में काफी लोग सट्टे के धंधे में लगे हुए हैं। सट्टे के पीछे कोई बड़े नेता का हाथ भी रहता है, क्योंकि जिस तरह लोग खुलेआम सट्टा लगा रहे हैं, इसकी जानकारी पुलिस को होते हुए भी कोई कार्यवाई नहीं कि जाती हैं।
माना जा रहा है कि नगर में रोजना लाखों रुपए का सट्टा खेला जा रहा है।
सूत्रों की मानें तो आईपीएल मैच शुरू होते ही सट्टा का कारोबार ने जोर पकड़ा है। नगर में साइकिल से घूम-घूमकर सट्टा पर्ची दी रही है। सोनकच्छ में बस स्टेण्ड, चमन बाजार चौक, गीताभवन ,ग्राम सांवेर मे चाय और पान की दुकान पर खुलेआम सट्टा लिखा जा रहा है। । विडंबना यह है कि सट्टा के इस खेल में युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में फंसे हुए हैं। अब तो विद्यार्थी, व्यवसायी और महिलाएं भी सट्टा खेलने के लिए पहुंचने लगी हैं।
सोनकच्छ वासी कहते हैं कि सख्त, ईमानदार और सक्रिय थानाप्रभारी के होते यह अवैध कारोबार संचालित होना अविश्वसनीय है । बागली मे भी कोई फ़िरोज ओर एक बस संचालक सटोरियों का कारोबार आसानी से संचालित हो रहा है । करनावद मे भी अनेक स्थानों पर जुआ-सट्टा चलाया जा रहा है । बरोठा और पीपलरावां सहित डबलचौकी मे भी सटोरिये सक्रिय हैं । देवास में भी कुछ थाना क्षेत्रों मे भी सट्टा-कारोबारियों की सक्रियता और सफलता चर्चित हो रही है । खारीबावड़ी और इटावा सहित अनेक स्थानों पर सट्टा-जुआ का अवैध कारोबार जनता मे चर्चा का विषय बन गया है ।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को यह सब पता है या उनकी कोई विवशता है ?यह तो वही जानें लेकिन आमआदमी मे अवैध जुआ-सट्टा कारोबार को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया नहीं है ।

