देवास। गणेशपुरी बालगढ़ में एक नंदी के मुंह में कलर का डिब्बा फंस गया, जिसकी वजह से वह नंदी परेशान हो रहा था। कालोनी के लोगों ने उस डिब्बे को निकालने की कोशिश की लेकिन नंदी उनको अपने पास नहीं आने दे रहा था तब लोगों ने नगर निगम की टीम को सूचना दी लेकिन निगम की टीम से नंदी पकड़ में नहीं आया और वे लोग वापस चले गए। इसके पश्चात वहां के रहवासी ललित खाडलिया ने श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन के गौ सेवक सचिन प्रजापति को सूचना दी और प्रजापति ने अपनी टीम के साथ नंदी को पकड़कर उसके मुंह से कलर का डिब्बा निकाला। इस कार्य में सचिन प्रजापति के साथ संदीप, सोनू प्रजापति, गौतम, रोहित, बना आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया। डिब्बा निकलजाने केे बाद नंदी ने चैन की सांस ली और कालोनीवासियों ने गौ सेवकों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। प्रजापति ने बताया कि कहीं भी कोई भी गौ वंश परेशान दिखे या उसे मदद की जरूरत हो तो कृपया 9425828130 पर संपर्क करें।

