ASICON -23 के आयोजन में अमलतास मेडिकल कॉलेज, देवास के डॉक्टर्स का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत वर्ष में प्राप्त किया द्वितीय स्थानl

देवास – एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASICON 2023) द्वारा विशाखपटनम में 13 से 16 दिसम्बर तक राष्ट्रीय वार्षिक सम्मलेन आयोजित किया गया जिसमे संपूर्ण देश एवं विदेश के चिकित्सकों ने हिस्सा लिया | इस सम्मलेन में अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के जनरल सर्जरी विभाग के पी.जी. रेजिडेंट डॉ. आशीष मिश्रा, डॉ. हिना खान, डॉ. अरुण झाड़े ने पेपर एवं पोस्टर प्रस्तुत कर अपने विचार 4500 से अधिक चिकित्सकों के सामने व्यक्त किये | जिसमें डॉ. आशीष मिश्रा ने पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया एवं डॉ. हिना ने पेपर प्रेजेंटेशन में दूसरा स्थान हासिल किया साथ ही डॉ. अरुण झाड़े ने पांचवा स्थान प्राप्त करके इस विश्व विद्यालय का नाम रोशन किया | जिसके लिये अमलतास अस्पताल के चैयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया डीन डॉ.( कर्नल) ए.के. पीठवा ने श्रेष्ठ कार्य के लिये तीनों का स्वागत अभिनन्दन किया |