देवास। जय माई की परिवार द्वारा मानवता रत्न सम्मान समारोह का आयोजन प्रयाग गार्डन मेंढडी रोड पर किया गया। सम्मान समारोह में विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से राष्ट्र, मानव समाज, जीव रक्षा, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाले समाज सेवियों को सम्मान पत्र, दुपट्टा एवं एक पौधा प्रदान किया गया। सम्मानित होने वाले समाज सेवियों में डॉ. महेन्द्र सिंह सोनगरा (चिकित्सा), श्री महेश सोनी (शिक्षा), जितेंद्र दुबे (शिक्षा), नयन कानूनगो (रक्तदान), मनोज श्रीवास्तव (शिक्षा), नम्रता क्षीरसागर (पशु सेवा), जितेन्द्र पटेल (रक्तदान), श्री हेमन्त शर्मा (शिक्षा), जयशंकर शर्मा (शिक्षा), चंद्रप्रकाश शर्मा (पत्रकारिता), किशोर पुष्पक (पर्यावरण), रूपा पटवर्धन (पशुसेवा), बसंत वर्मा (गौशाला), दिनेश चौधरी (वृद्धाश्रम सेवा), हीना राठौर (शिक्षा), अभिजीत देव (रक्त) को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यो के लिए समाजसेवी अरुण तिवारी (गुरुदेव) के मुख्य आतिथ्य एवं विशेष अतिथि श्रीमती निर्मला जी तिवारी पूर्व शिक्षिका एवं पूर्व सैनिक ओमप्रकाश तिवारी द्वारा मानवता रत्न सम्मान प्रदान किया। सभी सम्मानित समाज सेवियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन अजय शर्मा ने किया तथा आभार योगेन्द्र सिंह कावल ने माना।

