मिस्टर एमपी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में देवास के प्रदीप ठाकुर बने बेस्ट पोजऱ


देवास। 
राज्य शरीर शौष्टाव संस्था उज्जैन एवं जज्बा फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वाधान में मिस्टर एमपी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता अवंतिका कुश्ती एरिना पर आयोजित की गई। देवास जिला बॉडी बिल्डिंग एसो. अध्यक्ष रेहान शेख, सचिव मनदीप सिंह पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के 250 से ज्यादा बॉडी बिल्डर ने हिस्सा लिया। जिसमे विभिन्न एज व वजन केटेगरी के विजेता बॉडी बिल्डरों के बीच मिस्टर एमपी बॉडी बिल्डर की टक्कर हुई ,जिसमे नीमच के अरबाज खान मिस्टर एमपी बने,जिन्हें जज्बा ट्राफी के साथ नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बेस्ट पोजऱ देवास के प्रदीप ठाकुर बने,  बेस्ट मस्कुलर मैन राजीव साहू, बेस्ट इम्प्रूव बॉडी का पुरस्कार हाशिम अली को मिला। सभी को ट्राफी के साथ नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका अतिन तिवारी,प्रेम सिंह यादव, शैलेन्द्र व्यास, जितेंद्र सिंह कुशवाह, समीर व्यास, रोहित जेठवा, रेहान शेख, माज़ कुरेशी, आशीष टोंक,अमित कनोजिया, कुलदीप त्रिवेदी, मक़बूल वारसी ने निभाई। इस अवसर पर देवास एसो.के अकबर शेख(अज्जू), चंद्रपाल सिंह छोटू,  खुमान सिंह बैस, खालिक शेख(चाचा), वीरेंद्र सिंह ठाकुर, चेतन राठौर, चेयरमैन जितेंद्र सिंह पंवार, अध्यक्ष रेहान शेख, सचिव मनदीप सिंह पंवार,कोषाध्यक्ष रोहन वर्मा, सम्राट सोनी, अंकित दुबे, जीशान शेख, प्रमोद चौहान, नीरज गेहलोद, निखिल ठाकूर, कुलदीप ठाकुर, चेतन भन्नारे, शाबाज़ खान, अभिजीत सिंह बैस, मुर्तज़ा सैफ़ी, साहिल शेख, पुष्पेन्द्र ठाकुर, मलिक शेख, सईद खान, रोहित सोनी ने भी खिलाडिय़ों को प्रतीक चिन्ह भेंट किये व विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी।