समाज के जरूरतमंदों की मदद सराहनीय काम-पुलिस अधीक्षक


देवास । समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सक्रिय समाज के लोगों,उद्योगों और मीडिया सहित उन सभी के कामों की सराहना की जानी चाहिए जो सतत समाज की दशा और दिशा बदलने को सक्रियता से अंजाम देते रहते हैं । ये बात पुलिस कप्तान ने बेअरलॉकर उद्योग द्वारा एक्ट इव फाउंडेशन के समन्वय से स्कूली बच्चों को दिए जा रहे फर्नीचर लोकार्पण के अवसर पर कही। बेअरलॉकर उद्योग प्रबंधक प्रवीण शर्मा तथा एक्ट इव फाउंडेशन अध्यक्ष मोहन वर्मा ने बताया कि बेअरलॉकर उद्योग द्वारा पुलिस लाइंस स्थित सेंटर में बच्चों के लिए 13 सेट तथा दुर्गानगर के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए 12 सेट भेंट किए। इन्हें मिलाकर बेअरलॉकर उद्योग द्वारा अभी तक चार स्कूलों में 75 फर्नीचर सेट दिए जा चुके है जिनका उपयोग अब तक जमीन पर बैठकर पढ़ने वाले बच्चे कर पा रहे है। दोनों कार्यक्रम में अतिथि रूप में पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय,बेअरलॉकर उद्योग लॉजिस्टिक हेड मुकेश मेहता,प्लांट हेड सुशांत खड़ताले, भामस के अजय उपाध्याय,प्रवीण शर्मा,संकुल प्राचार्य दिव्या निगम, बीआरसी किशोर वर्मा,श्री पाराशर, तथा जनशिक्षक सुरेंद्र राठौर,निशा राठौर,उपस्थित थे। अतिथियों ने बेअरलॉकर उद्योग तथा एक्ट इव फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए अपनी और से सेवाकामों में हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर उमाकांत गुप्ता ने दुर्गानगर स्कूल में अपनी और से एक पंखा देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में रंजीत ठाकुर, आनंद परमार, संगीता, तारा राठौर, सरोज तिवारी, सुनीता तिवारी, तारा राजोरिया, सरिता टोकसे, गुलाब वर्मा, वंदना शर्मा, प्रदीप शर्मा, आलेख वर्मा, वीरेंद्र गौड़, इसाक भाई उपस्थित थे। संचालन किशोर असनानी ने किया तथा आभार प्रवीण शर्मा ने माना